Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें इसका पूरा प्रोसेस

शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। अगर आप भी यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो करवा लें अपना पंजीकरण। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन एक जरूरी प्रक्रिया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही ऑप्शन्स अवेलेबल हैं। जान लें इसका पूरा प्रोसेस, साथ ही कुछ अन्य जरूरी बातें भी।

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फीस

  • अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस प्रति व्यक्ति 150 रुपए तय की गई है।
  • अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए वेबसाइट पर मौजूद बैंक शाखाओं के माध्यम से इस फीस का भुगतान किया जा सकता है।

ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं।
  • मेन्यू में ‘Online Service‘ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Yatra Permit Registration पर क्लिक करें।
  • फिर I Agree पर चेक करके Register पर क्लिक कर दें।
  • यहां यात्री को अपनी पूरी जानकारी भरनी है और सबमिट कर देना है। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी डालने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर करके जमा करें।
  • जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाएगा।
  • सबसे बाद में यात्रा परमिट डाउनलोड करना है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 540 शाखाओं में पंजीकरण होगा।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को जितने व्यक्ति साथ यात्रा के लिए जा रहे हैं उनकी फोटो, यात्रा पंजीकरण की 250 रुपए प्रति यात्री फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल सहित पते की जरूरत पड़ेगी।
  • पोस्टल चार्जेस एक से पांच श्रद्धालुओं के 50 रुपए, छह से लेकर 10 तक भक्तों के लिए 100 रुपए, 11 से 15 तक के लिए 150 रुपए, 16 से 20 तक के लिए 200 रुपए, 21 से 25 के लिए 250 रुपए और 26 से 30 के लिए 300 रुपए होंगे। इसके अलावा 8 अप्रैल के बाद का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध माना जाएगा।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण फीस व पोस्टल चार्ज श्री अमरनाथ जी श्राइन के मुख्य अकाउंट अधिकारी के नाम भेजने होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles