दिल्ली में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों की होगी स्कूल वापसी, डाटा तैयार कर रहा निगम

शाहदरा उत्तरी जोन नगर निगम द्वारा शिक्षा से वंचित रह गए बच्चों को दोबारा स्कूलों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत ऐसे विद्यार्थियों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिन्होंने किसी न किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ दी है।

अधिकारियों का कहना है कि इन बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा से विद्यालयों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

डिप्टी डायरेक्टर शिव कुमार ने बताया कि कई बच्चे आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों या अन्य कारणों से स्कूल छोड़ देते हैं। ऐसे बच्चों को फिर से मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

निगम की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर ड्राप आउट बच्चों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इसके बाद अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

विशेष ट्यूशन सत्र से राह होगी और आसान

शिव कुमार ने बताया कि जिन बच्चों का पढ़ाई से संपर्क काफी समय से टूट चुका है, उनके लिए विशेष ट्यूशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक कमी को पूरा करना है, ताकि वे दोबारा कक्षा में शामिल होकर अन्य विद्यार्थियों के बराबर आ सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles