Dimple Yadav Net Worth: 60 लाख के गहने, बेटी का लंदन में अकाउंट…; कितनी संपत्ति की मालकिन हैं डिंपल यादव?

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास करीब 15 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है।

चार करोड़ से अधिक चल संपत्ति

मंगलवार को नामांकन (Mainpuri Lok Sabha Seat) के साथ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, वर्तमान में उनके पास चार करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। डिंपल यादव के पास दो साल पहले 59.76 लाख रुपये के गहने थे, अब भी उतने ही हैं।

उन पर और पति अखिलेश यादव पर कई लाख की देनदारी भी है। 46 वर्षीय डिंपल यादव पर कोई मुकदमा नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार, उनके पति अखिलेश यादव पर वर्तमान में करीब 25 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

देनदारी भी है डिंपल पर

सपा प्रत्याशी कर्जदार भी हैं, उन पर 74 लाख से अधिक ऋण है, जबकि अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख का ऋण है। दो साल पहले उप चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने 59 लाख के गहने बताए थे, जो आज भी हैं। दोनों के एलआईसी, जनरल इंश्योरेंस आदि में लाखों की धनराशि भी है।

आश्रित अदिति भी लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं, इनके खाते में कई लाख जमा है। अन्य आश्रित अर्जुन यादव और टीना पर कोई संपत्ति और नकदी नहीं है। अदिति का लंदन में भी खाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles